एजुकेशन डेस्क। JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड में सरकारी शिक्षक भर्ती के सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनेक विषयों के लिए 3120 परास्नातक शिक्षक (पीजीटी) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण यानि पंजीकरण की आज, 1 नवंबर 2022 को आखिरी तारीख भी है। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा – 2022 (नियमित व बैकलॉग भर्ती) के माध्यम से किया जाना है। सभी उम्मीदवार जेएसएससी पीजीटीटीसीई 2022 के लिए पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट, jssc.nic.in पर जाकर आज रात मध्यरात्रि तक कर सकेंगे।
- झारखण्ड पीजीटी (JSSC PGTTCE) भर्ती 2022 आवेदन लिंक
- झारखण्ड पीजीटी (JSSC PGTTCE) भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक – नियमित भर्ती | बैकलॉग भर्ती
JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड पीजीटी भर्ती के लिए आप आवेदन शुल्क भुगतान 4 नवंबर तक
झारखण्ड राज्य पीजीटी भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को पंजीकरण के बाद निर्धारित एग्जाम फीस 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। झारखंड राज्य के आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी) के लिए शुल्क 50 रुपये है। जेएसएससी ने एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 नवंबर निर्धारित की है। इसके बाद उम्मीदवारों को 7 नवंबर तक अपनी फोटो एवं हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसके बाद सभी उम्मीदवार अपना सबमिट किए गए अप्लीकेशन में 9 से 11 नवंबर तक त्रुटि या गलती सुधार या आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें – Rajasthan BSTC DElEd Result 2022: आज इतने बजे जारी होगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट
JSSC PGTTCE 2022: झारखण्ड 3120 पीजीटी भर्ती में रिक्तियों के पूर्ण विवरण
नियमित नियुक्ति (सीधी भर्ती)
- पीजीटी जीव विज्ञान – 218 पद
- पीजीटी रसायन शास्त्र – 227 पद
- पीजीटी भूगोल – 164 पद
- पीजीटी हिंदी – 163 पद
- पीजीटी अर्थशास्त्र – 167 पद
- पीजीटी इतिहास – 182 पद
- पीजीटी संस्कृत – 169 पद
- पीजीटी भौतिक शास्त्र – 251 पद
- पीजीटी गणित – 185 पद
- पीजीटी वाणिज्य – 200 पद
- पीजीटी अंग्रेजी – 211 पद
सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नियमित नियुक्ति यानि रेगुलर वेकेंसी के अंतर्गत उपरोक्त पद सीधी भर्ती के लिए हैं, जबकि सीमित भर्ती यानि की कार्यरत TGT शिक्षकों के लिए आरक्षित विषय वार पद इनके अतिरिक्त हैं। दूसरी तरफ देखा जाए तो, बैकलॉग नियुक्ति के अंतर्गत सीधी भर्ती व सीमित भर्ती (TGT शिक्षकों के लिए आरक्षित) के विषयवार पदों के विवरण देखने के लिए सम्बन्धित भर्ती अधिसूचना ऊपर दिए गए लिंक से देखें।