क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है? ( Paisa hi Sabkuch hai ) क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है Status क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है Shayari पैसा ही सब कुछ है in English जीवन में पैसे का क्या महत्व है पैसा और रिश्ते पैसा मोटिवेशन
क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है? ( Paisa hi Sabkuch hai )
जीवन में पैसा सब कुछ नहीं है, केवल जरूरत भर होना चाइये।और पैसा उतना ही आवश्यक है जितने में हमारे जीवन सुगमता से चल जाए, इस बात को बढ़िया से समझने के लिए मैं आपको कुछ बातें अपने मन से या आप सभी लोगों से पूछना चाहता हूँ।
पहले हम सभी के पास पैसा नहीं होता था जब हम बच्चे थे, पर खुशी हम सभी के पास भरपूर होती थी, थोड़ी सी चीजें भी हम सभी अपने भाई बहनों में बाँट लेते थे, परंतु अब ढेर हमारे पास सारी वस्तुएं भी हमें वह खुशी नहीं दे पाती है ऐसा क्यों।
यदि हम सभी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो हमारे लिए ढेर सारा पैसा भी हमें कोई सुख प्रदान नहीं कर सकता। पैसा उतना ही आवश्यक है जितना किसी चिकित्सा के लिए जरूरी हो, उससे अधिक हमें प्यार और देखभाल की आवश्यकता ज्यादा होती है। जीवन में प्यार और परिवार के बिना पैसा भी बेमानी है। हम सभी पैसा भी परिवार के लिए ही कमाते हैं, इन दोनों के बिना मानव भरपूर पैसे के साथ भी कुंठित और असहाय हो जाता है।
आप अपने मन में थोड़ा झांक कर देखिये की ढेर सारा पैसा कमाकर भी क्या आप आज मां की गोद या उसका सर पर हाथ फेरना जैसा सुकून हम प्राप्त कर पाते हैं क्या ?
क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है? ( Paisa hi Sabkuch hai ) मुख्य बातें
सब कुछ नही है पैसा लेकिन बहुत कुछ है पैसा ।
पैसा ईश्वर नही ईश्वर की कृपा है पैसा ,
पैसा सुख नही सुख का साधन है पैसा।
पैसा किसी भी चीज का महत्व तब समझ आता है जब हम उससे वंचित होते है।
मनुष्य का मन ऐसा ही है जब एकांत में होता है तो भीड़ में आनंद देखता है और जब भीड़ में होता है तो एकांत की तरफ भागता है।
पैसा हम सभी के जीवन को सरल बना देता है।आप जिस रास्ते पर चल रहे हो ,उस रस्ते पर आपका सहयोगी बन जाता है। मान लीजिये आप समाज के लिए कुछ करना चाहते हो जैसे गरीब बच्चों को शिक्षा देना , वृद्ध लोगो की स्थिति बदलना हो तो आपका धन साधन बन कर आपका सहयोगी बन जाता है।
पैसा का महत्व सिर्फ एक गरीब ही बता सकता है, हम सभी उसकी समस्याओं तक शायद ही पहुँच पाते है।
अगर मैं अपनी बात करूं तो अभी तक के जीवन मे मैंने देखा है कि पैसा आपका जीवन को सरल बना सकता है, और इतना ही नही बल्कि हमारा समाज पैसे वालों की इज्जत करता है, और उन्ही का समाज में विशेष स्थान होता है।
आज सिर्फ धनवान होने में ही नही बल्कि धनवान का रिश्तेदार बनने में भी फक्र महसूस कर करते है लोग।
मेरे अपने विचार से इतनी बातें पर्याप्त हैं, जो पैसे को केवल जरूरत साबित करने के लिए काफी है।
क्या दुनिया में पैसा ही सब कुछ है? ( Paisa hi Sabkuch hai ) महत्वपूर्ण बातें
यदि पैसा सब कुछ है, तो निम्न बातों का क्या महत्व हो सकता है :-
- यदि पैसा सब कुछ है, तो अमीर लोगों को काम करने की क्यों जरुरत है ?
2. यदि पैसा सब कुछ है, तो सबसे बड़े ज्ञानी पैसे वाले क्यों नहीं है।
3. यदि पैसा सब कुछ होता तो सबसे सुखी पैसे वाले क्यों नहीं होते।
4. यदि पैसा सब कुछ होता तो पैसे वाले सबसे निरोगी क्यों नहीं है।
5. यदि पैसा सब कुछ होता तो पैसे वालों के सम्बन्धियों से सम्बन्ध सबसे अच्छे क्यों नहीं होते।
6. यदि पैसे सब कुछ होता तो संसार में सबसे सुखी पैसे वाले होते , बल्कि उनको भी ईर्ष्या , द्वेष और अपराध करते हुए क्यों देखा गया है।
7. यदि पैसा सब कुछ होता तो वो जो चाहे वो क्यों नहीं खरीद सकते हैं पर ऐसा भी कहीं नहीं देखा गया है।
धन अनिवार्य तो है पर एक जीवन को सही तरीके से जीने के लिए , परन्तु आप पैसे से सब कुछ नहीं प्राप्त कर सकते हैं , उनमे से हैं ये सभी चीजें है।
- ज्ञान
2. दया
3. परोपकार की भावना ।
4. मित्र
5. प्रेम।
6. इष्टजन।
7. विद्या।
8. निरोग।
9. अमरत्व।
10. सत्य
इन सभी तरीके से जीवन जीना ही सबसे महत्वपूर्ण है।ऐसा ही सबका उदेश्य होना चाहिए। अर्थ , धर्म , काम और मोक्ष्य सब मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। इनमे से कोई भी कम या ज्यादा नहीं होते है , ऐसा ही ज्ञानी लोगों की सोचते हैं।
- इन्हें भी पढ़ें –
ऑप्शन चैन क्या है इसे कैसे पढ़े ?
विश्व की सबसे महंगी Currency कौन सी है
धन से लाभ व नुकसान
अपस्टॉक्स क्या है?
50 Top ways to make money online
कैसे पहचाने कौन क्रिप्टोकरंसी नकली या असली है
लोन क्या है?
मुद्रा एवं बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
ncert notes के लिए यहाँ पर क्लिक करें