T20 world cup 2022: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए टीम इंडिया ने भरी हुंकार, आज इग्लैंड पर आफत बनकर टूटेगी रोहित सेना!

0
46

IND vs ENG: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए टीम इंडिया ने भरी हुंकार, आज इग्लैंड पर आफत बनकर टूटेगी रोहित सेना!

T20 world cup 2022 (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में indian team की टक्कर इग्लैंड से होगी। यह मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस mach को जीतने वाली टीम का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा। indian team  ने ग्रुप राउंड में बेहतरीन खेल दिखाया था। टीम को 5 machों में 4 जीत मिली और टेबल टॉपर के रूप में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दूसरी तरफ इग्लैंड को आयरलैंड से हार मिली और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम के ऑस्ट्रेलिया के बराबर अंक थे लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से सेमीफाइनल में जगह मिली।

T20 world cup 2022: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए टीम इंडिया ने भरी हुंकार

भारत के खिलाफ जूझता है इग्लैंड

T20 में इग्लैंड दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है। हर टीम के खिलाफ उसका रिकॉर्ड शानदार है। सिर्फ दो ही ऐसी टीमें हैं, जिसके खिलाड़ी इग्लैंड को 10 से ज्यादा mach खेलने के बाद भी 50 प्रतिशत से ज्यादा मुकाबलों में हार मिली है। उसमें एक भारत है। भारत के खिलाफ 22 mach में इग्लैंड 12 हारा है। उसे 10 machों में जीत मिली है।

Also Read –

2016 T20 world cup के बाद से अभी तक भारत एकमात्र देश है, जिसने इग्लैंड के खिलाफ एक से ज्यादा T20 सीरीज जीता है। 2017 में हुई सीरीज में टीम india को 2-1, 2018 में 2-1, 2021 में 3-2 और 2022 में 2-1 से भारत को जीत मिली थी। इसमें दो जीत इग्लैंड के खिलाफ उसके घर में ही है। 2016 T20 world cup के बाद से इग्लैंड अपने घर में 2 या उससे ज्यादा machों की सीरीज में भारत के अलावा सिर्फ दक्षिण अफ्रीका से ही हारा है।

भारत की क्या ताकत

T20 world cup 2022 में भारत की सबसे बड़ी ताकत विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव हैं। भारत का कोई ऐसा mach नहीं रहा, जिसमें इन दोनों का बल्ला एक साथ शांत रहा। सूर्या ने तो इस वर्ष जुलाई में इग्लैंड में हुई T20 सीरीज में भी शतक लगाया था। इग्लैंड को उनका खौफ अच्छे से पता है। केएल राहुल ने भी पिछले दोनों machों में अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

गेदबाजी में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह कमाल कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या का गेंद से चलना प्रमुख गेंदबाजों पर से दबाव कम करता है। मोहम्मद शमी और अश्विन भी लय में हैं।

इग्लैंड की क्या है ताकत

इग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत उनके मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ी हैं। टीम के पास प्लेइंग इलेवन में गेदबाजी के 7 विकल्प होते हैं। किसी गेंदबाज का दिन खराब होने पर टीम को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। टीम के पास लगातार 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड डालने वाले मार्क वुड हैं तो स्विंग कराने वाले क्रिस वोक्स भी हैं। सैम करेन और बेन स्टोक्स जैसे तेज गेदबाजी ऑलराउंडर हैं।

स्पिन में भी आदिल रशीद के शात मोईन अली और लिविंगस्टोन का विकल्प है। उनके नंबर-10 का बल्लेबाज पर बल्ले से mach जीता सकता है। इसी वजह से यह टीम खतरनाक है। हालांकि कई खिलाड़ी अभी तक नाम के अनुरुप खेल नहीं दिखा पाए हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।

इग्लैंड:

जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल वर्ष्ट, बेन स्टोक्स, टाइमल मिल्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड और एलेक्स हेल्स।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here