Types of Ration Card : राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं (ration card kitne prakar ke hote hai ):- खाद्य विभाग लाभार्थी को उनके पात्रता के मुताबिक राशन कार्ड जारी करता है। अगर आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते है तब राशन कार्ड के सही प्रकार के लिए ही आवेदन करें। नहीं तो आपका राशन कार्ड का आवेदन अस्वीकार हो सकते है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं।
पता है कि राशन कार्ड कितने प्रकार का बनता है ?
Types of Ration Card : पात्रता के मुताबिक ही लोगों को राशन कार्ड दिए जाते है और उसी के मुताबिक ही उसका लाभ मिलता है। यानि अलग–अलग प्रकार के राशन कार्ड में अलग–अलग मात्रा में राशन प्रदान किया जाता है। अगर आपका पहले से राशन कार्ड है या नया राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने जा रहे है तो राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं और कौन कौन है जानना जरुरी है। चलिए तो इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताते है।
इन्हें भी पढ़ें –
- पैन कार्ड क्या है? : What is PAN Card? | पैन कार्ड के फायदे | पैन कार्ड क्यों जरुरी होता है?
- डिजिटल मार्केटिंग क्या हैं ? | Digital Marketing in Hindi 2023
- आधार कार्ड क्या है? I आधार कार्ड क्या नहीं है? |आधार कार्ड के अनेक लाभ l आवश्यकता और उपयोग
- Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सुनकर-खुशी से उछल पड़ा हर लाभार्थी
Types of Ration Card | राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है ?
1 .अंत्योदय राशन कार्ड (AAY)
2 .बीपीएल राशन कार्ड (BPL)
3 .एपीएल राशन कार्ड (APL)
4 .अन्नपूर्णा राशन कार्ड (AY)
5 .प्राथमिकता राशन कार्ड (PHH)
(1) अंत्योदय राशन कार्ड क्या है ?
एनएफएसए(NFSA)के तहत Antyodaya Anna Yojana (AAY) राशन कार्ड जारी किये जाते है। ऐसे व्यक्ति जिसकी उम्र रेगुलर नहीं है या आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें प्रदान किया जाता है। बेरोजगार, महिला एवं बुजुर्ग इस श्रेणी में आते हैं। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज हर महीने हर परिवार दिया जाता है। इसमें चावल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में मिलता है।
(2) बीपीएल राशन कार्ड क्या है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Below Poverty Line (BPL) राशन कार्ड जारी किया जाता है। BPLराशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिया जाता है। राशन की ये मात्रा अलग -अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। इसके साथ अनाज की दाम भी राज्य सरकारों पर निर्भर करती है। इस लिए प्रति किलो अनाज की दाम राज्य के अनुसार अलग -अलग हो सकता है।
(3) एपीएल राशन कार्ड क्या है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Above Poverty Line (APL) राशन कार्ड जारी किया जाता है। ये कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है। एपीएल राशन कार्ड पर 10 से 20 किलो राशन प्रतिमाह प्रति परिवार दिये जाते है। राशन की दाम राज्य सरकारें तय करती है इसलिए अलग -अलग राज्यों में अनाज की कीमत अलग अलग हो सकती है।
(4 )अन्नपूर्णा राशन कार्ड क्या है ?
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत Annapoorna Yojana (AY) राशन कार्ड जारी किये जाते हैं। ये कार्ड गरीब एवं 65 साल से ऊपर के बुजुर्ग को दिया जाता है। अन्नपूर्णा राशन कार्ड पर 10 किलो प्रतिमाह राशन कार्ड मिलते है। राज्य सरकारें ये कार्ड उन वृद्ध लोगों को जारी करती हैं, जो उनके द्वारा निर्दिष्ट इस योजना के तहत आते है। इस लिए अलग -अलग राज्य के अनुसार राशन की मात्रा एवं कीमत अलग -अलग हो सकती है।
(5)प्राथमिकता राशन कार्ड क्या है ?
NFSA के तहत Priority Household (PHH) राशन कार्ड जारी किये जाते है। राज्य सरकार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत प्राथमिकता वाले घरेलू परिवारों की पहचान करती हैं। प्राथमिकता राशन कार्ड पर 5 किलो राशन प्रति यूनिट प्रति माह मिलते है। इसमें चावल 3 रूपये प्रति किलो और गेँहू 2 रुपया प्रति किलो में दिया जाता है।
Types of Ration Card : राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप यहाँ बताया हुआ है। अब कोई भी उपभोक्ता ये जान पायेगा कि राशन कार्ड कितने प्रकार का बनते है। अगर इससे सम्बंधित और कुछ जानकारी चाहिए या राशन कार्ड के बारे आपकों कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
राशन कार्ड कितने प्रकार का बनता है, इसकी जानकारी आप सभी पात्र लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इस लिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर कर दे । इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं ।
FAQ
BPL कार्ड उन सभी लोगों को दिया जाता है जिनका जीवन स्तर गरीबी रेखा नीचे आता है। इस कार्ड का रंग ही लाल होता है। इस कार्ड की हेल्प से एक व्यक्ति को 25 किलो तक का अनाज खरीद सकता है। सबसे आखिरी कार्ड AAY कार्ड है, यह कार्ड जो बहुत ही गरीब परिवार होते हैं उन्हें प्रदान किया जाता है।