आधार कार्ड की आवश्यकता और उपयोग क्या है ?
क्या आपको आधार कार्ड की उपयोगिता के बारे में पता है यदि नहीं है तो इस स्टोरी को पूरा अध्ययन करें
आधार कार्ड अब सभी चीजों के लिए बेहद जरूरी होता जा रहा है। पहचान के लिए हर जगह आधार कार्ड ही मांगा जाता हैं।
1. पासपोर्ट जारी करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।
2. जनधन खाता खोलने के लिये अनिवार्य है।
3. एलपीजी की सबसीडी पाने के लिये अनिवार्य है।
4. ट्रेन टिकट में छूट पाने के लिए अनिवार्य है।
5. परीक्षाओं में बैठने के लिये (जैसे आईआईटी जेईई के लिये) अनिवार्य है।
6. बच्चों को नर्सरी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिये अनिवार्य है।
7. डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए आधार कार्ड जरूरी है।
8. बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा प्रविडेंट फंड का लाभ
9. डिजिटल लॉकर के लिए आधार कार्ड जरूरी है
10. सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
11. छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी आधार कार्ड के जरिए ही उनके बैंक में जमा करवाई जाती है ।
12. सिम कार्ड खरीदने के लिये अनिवार्य है।
13. आयकर रिटर्न के लिये अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर
क्लिक करें
स्टोरी पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद
Learn more